परियोजना के बारे में
पशु वाणी आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के पशुचिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय की एक शोध परियोजना है।
ताप-तनाव क्या है
जब तापमान और नमी दोनों बढ़ते हैं, तो पशु का शरीर गर्मी बाहर नहीं निकाल पाता। साँस तेज़ होती है, चारा खाना घटता है, और शरीर की ऊर्जा दूध बनाने के बजाय ठंडा रहने में खर्च होती है।
भारत की गर्म और नम जलवायु में यह दुधारू पशुओं के उत्पादन घटने का एक बड़ा कारण है — और इसका असर तनाव बीतने के बाद कई दिनों तक बना रहता है।
ऐप क्या करता है
किसान अपने पशु दर्ज करता है और समय-समय पर उनका तापमान और साँस की दर रिकॉर्ड करता है। ऐप उसके स्थान का मौसम अपने आप लेता है और दोनों को मिलाकर हर पशु के लिए तनाव का स्तर निकालता है।
साथ में एक सहायक है जो उसी पशु के आँकड़ों को देखकर हिंदी में सवालों के जवाब देता है।
यह किसके लिए है
दो, पाँच या दस पशुओं वाले छोटे डेयरी किसान — जिनके पास साधारण Android फ़ोन है और जिनके लिए एक पशु का बीमार पड़ना पूरे महीने का फ़र्क़ है।